1 साल से जेल काट रहीं 9 बकरियां हुईं रिहा… क्या आप जानते हैं उन्होंने क्या गलत किया?

Published

नई दिल्ली: आमतौर पर इंसानों को किसी भी गलत काम के लिए जेल में डाल दिया जाता है। कुछ अपराधों के लिए पुलिस कड़ी सजा देती है। साथ ही कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले भी दर्ज किये जाते हैं और तो और बलात्कार, हत्या आदि के लिए अदालत पहले ही सजा तय कर देती है। लेकिन आज के दौर में पुलिस केस होना और जेल जाना और फिर बाहर आना आम बात हो गई है। लेकिन कोर्ट पहले ही कह चुका है कि अगर पालतू जानवर गलत करते हैं, तो उनके मालिक को सजा मिलनी चाहिए। भारत में तो ऐसा कई मामलों में हुआ भी है।

मगर हमारे पड़ोसी देश… बांग्लादेश में शायद अभी ये कानून नहीं बन पाया है! क्योंकि बांग्लादेश से सामने आई एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। चलिए विस्तार से जानते हैं…

हालही में बांग्लादेश में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। एक साल से जेल में बंद 9 बकरें और बकरियां हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। बारिसल सिटी कॉरपोरेशन ने उन्हें बारिसल शहर के एक कब्रिस्तान में अतिक्रमण करने और घास चरने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पिछले साल 6 दिसंबर की है। बकरियों के मालिक ने एक साल तक उन्हें छुड़ाने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार सजा पूरी होने पर 8 दिसंबर को बकरियों को रिहा कर दिया गया। मालिक खुशी-खुशी उन्हें घर ले गया। इन बकरों की सजा के बारे में जानने वाले सभी हैरान हैं। क्या जानवरों को भी इंसानों की तरह गिरफ्तार किया जाता है और जेल में डाल दिया जाता है? उन्हें इस बात पर आश्चर्य होता है।