भारत में 90%  स्थानों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर: अनिल विज

Published

अंबाला/हरियाणा: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए, उनसे सवाल किया है कि हिंदुस्तान में 90%  स्थानों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है, क्या वह उनके बाप की मलकियत है, किस आधार पर रखा गया है? वहीं उन्होंने 26 गठबंधन वाली पार्टी को टी पार्टी बताते हुए कहा कि, ये टुकड़े-टुकड़े हैं जो बैठकर चाय पानी पी लेते हैं।

नूंह में कल हिंदू संगठन ने यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जिसे लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने कहा है कि, फिलहाल क्या प्रोग्राम है अभी कुछ पता नहीं लगा है। अगर होगा तो हमारे इंतजाम पूरे हैं सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद की गई है।

पीएम मोदी द्वारा चंद्रयान-3 लैंडिंग पॉइंट शिव शक्ति पॉइंट बताए जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। जिसको लेकर गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, वे कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि हिंदुस्तान में 90% स्थानों का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है, क्या वह उनके बाप की मलकियत है. किस आधार पर रखा गया है और कांग्रेस यह भी बताएं कि उन्हें शिव से ऐतराज है या फिर शक्ति से दोनों में से क्या गलत है।

मल्लिकार्जुन खड़गे पर किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि,” ये 26 गठबंधन वाली पार्टी वास्तव में टी पार्टी है ये रात में बैठ कर चाय पानी पी लेते है और दिन में जाकर प्रदेश प्रदेश में लड़ते हैं, यह दिल्ली में लड़ रहे हैं, कांग्रेस और आप पार्टी पंजाब में लड़ रही है कांग्रेस और आप पार्टी वेस्ट बंगाल में इन्होंने कभी भी ममता बनर्जी को स्वीकार नहीं किया, तो ये तो टुकड़े टुकड़े है, जो बैठ कर चाय पानी पी लेते है।”

रिपोर्ट: पीयूष जैन

लेखक: विशाल राणा