Ayodhya: धर्म पथ के मुख्य द्वार पर विराजेंगे सूर्यदेव, विशालकाय प्रतिमा का निर्माण जारी…

Published

अयोध्या/उत्तर प्रदेश: राम की नगरी अयोध्या के राम मंदिर का प्रवेश मार्ग रामायण के प्रसंगों को जीवंत करती दीवारों एवं हरियाली से भरा होगा। वहीं, उस मार्ग के प्रवेश द्वार पर सूर्यदेव अपने साथ घोड़े वाले रथ पर विराजमान होंगे।

बता दें कि सूर्यदेव को धर्मपथ पर स्थापित करने के लिए सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्य देव की फाइबर निर्मित विशालकाय प्रतिमा का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है।

बता दें कि इस मार्ग का निर्माण कार्य लोनिवि प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता वीके तिवारी और अवर अभियंता कृष्णा निषाद की देखरेख में चल रहा है। खबर है कि एक सप्ताह से 10 दिनों के भीतर यह प्रतीमा बनकर तैयार हो जाएगी।