राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार, 12 मंत्रियों को कैबिनेट में जगह, 10 को बनाया गया राज्य मंत्री…

Published

जयपुर/राजस्थान: चुनाव परिणाम घोषित होने के लगभग एक महीने बाद, राजस्थान राज्य मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को राजभवन में हुआ। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने परिषद के विस्तार की मंजूरी लेने के लिए शनिवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए गए, जिसमें भाजपा को 199 सीटों में से 115 सीटें हासिल हुई थीं। पहली बार विधायक बने शर्मा को 12 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री घोषित किया गया और दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को उनके डिप्टी के रूप में नियुक्त किया गया।

राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल की सूची…

  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा
  • डिप्टी सीएम दीया कुमारी

केबिनेट मंत्री….

  1. किरोड़ी लाल मीना
  2. मदन दिलावर
  3. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  4. गजेंद्र सिंह खिमसर
  5. बाबूलाल खराड़ी
  6. जोगाराम पटेल
  7. सुरेश सिंह रावत
  8. अविनाश गेहलोत
  9. जोराराम कुमावत
  10. 10.हेमंत मीना
  11. 11.कन्हैया लाल चौधरी
  12. सुमित गोदारा

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)…

  1. संजय शर्मा
  2. गौतम कुमार
  3. झाबर सिंह खर्रा
  4. सुरेंद्र पाल सिंह
  5. हीरालाल नागर

राज्य मंत्री

1.ओत्ताराम देवासी

2.मंजू बाघमार

3.विजय सिंह चौधरी

4.के के बिश्नोई

5.जवाहर सिंह बेदाम

बता दें कि, शनिवार को जयपुर के राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 22 भाजपा विधायकों ने राजस्थान सरकार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें से 12 ने कैबिनेट मंत्री, पांच ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस तरह कुल मिलाकर भजन लाल सरकार में सीएम, 2 डिप्टी सीएम को मिलाकर कुल 15 कैबिनेट मंत्री हो गए हैं।