जालोर से आहोर तक की पदयात्रा की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, 28 को बड़ी संख्या में शामिल होंगे कार्यकर्ता

Published
Hath Se Hath Jodo Yatra
Hath Se Hath Jodo Yatra

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब कांग्रेस ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा’ (Hath Se Hath Jodo Yatra) देश भर में आयोजित कर रही है, इस कड़ी में मंगलवार 28 फ़रवरी को जालोर से आहोर तक की पदयात्रा की जाएगी। बता दें कि जालोर में होने वाले इस पद यात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जालोर सायला आहोर और भाद्राजून द्वारा किया जायेगा।

कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का किया जाएगा प्रचार प्रसार

इस बारे में जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस आहोर के अध्यक्ष विरेंद्र जोशी व जालोर के अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल का कहना है कि इस ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम के तहत हम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को लोगो तक पहुंचना चाहते है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, राहुल गांधी के संदेश और राज्य की कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिसके बाद पद यात्रा का आहोर में समापन कार्यक्रम होगा।

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में शामिल होंगे बड़े नेता व कार्यकर्ता

इस पद यात्रा में अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह , पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल और पूर्व ज़िलाध्यक्ष नेनसिंह राजपुरोहित समेत कई कार्यकर्ता व आम जन शामिल होंगे।