24 जनवरी को ही भारत को मिला पहला संविधान, राष्ट्रपती, और राष्ट्रगान, जानिए आज का इतिहास

Published

नई दिल्ली/डेस्क: 24 जनवरी को भारत के लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन, देश को अपना संविधान मिला और राष्ट्रपति और राष्ट्रगान भी स्वीकृत हुआ। 24 जनवरी 1950 को, 284 सदस्यों ने संविधान को स्वीकृति देकर उसे लागू करने के लिए हस्ताक्षर किए। इसी दिन 1952 में, चुनाव के बाद देश की पहली संसद का गठन हुआ था। 1950 में इसी दिन, संविधान सभा ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में चुना था।

इसी दिन 1950 में, नोबेल पुरस्कार से सम्मानित रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘जन गण मन’ को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया। इसे 1911 में मूल रूप से बांग्ला भाषा में लिखा गया था और इसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीयों में देशभक्ति का जोश भरा। इसके हिंदी संस्करण को संविधान सभा ने भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया था।

इसी दिन 2011 में, भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक पंडित भीमसेन जोशी का निधन हुआ। उन्होंने गायन शैली को एक नए मुकाम तक पहुंचाया और गीत ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के माध्यम से देशवासियों को सूत्रधारी का संदेश दिया।

इस दिन के ऐतिहासिक घटनाओं में शामिल हैं:

  • 1556: चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत।
  • 1826: पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म।
  • 1857: कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
  • 1937: बुल्गारिया और युगोस्लाविया ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1951: प्रेम माथुर कमर्शियल लाइसेंस हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

लेखक: करन शर्मा