जयपुर में PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के रोड शौ के क्या है मायने?

Published

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने से एक दिन पहले 25 जनवरी को राजस्थान के जयपुर पहुंचे। मैक्रों को 26 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है।

पीएम मोदी और मैक्रों का दोस्ताना कितना पुराना?

आपको बता दें कि इमैनुएल मैक्रों की यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के रूप में होगी। विशेष रूप से मैक्रों इससे पहले मार्च 2018 में राजकीय यात्रा पर और सितंबर 2023 में दिल्ली G20 शिखर सम्मेलन के लिए आधिकारिक यात्रा पर भारत आ चुके हैं। मैक्रों का भारत प्रेम कितना है? इस बात का अंदाजा आप इसकी बात से लगा सकते हैं कि मैक्रों खुद, फ्रांस में पीएम मोदी का चार बार स्वागत कर चुके हैं।

मैक्रॉन के साथ भारत यात्रा पर कौन-कौन?

अपनी यात्रा के दौरान, इमैनुएल मैक्रों के साथ अन्य लोगों के अलावा, एक मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें स्टीफन सेजॉर्न (यूरोप और विदेशी मामले), सेबेस्टियन लेकोर्नू (सशस्त्र बल) और रचिदा दाती (संस्कृति) शामिल होंगे। फ्रांसीसी बड़ी कंपनियों, एसएमई और मिड-कैप का सी-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल और ईएसए अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट सहित अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां।

छठी बार… गणतंत्र दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिति

इमैनुएल मैक्रों की राजकीय यात्रा भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में फ्रांस की छठी भागीदारी है, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है।

जयपुर में PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के रोड शो के क्या है मायने?

आपने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी (PM Modi) और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के रोड शो की तस्वीरें देखी होंगी। ऐसी कुछ तस्वीरें आपने 24 फरवरी 2020 को गुजरात के अहमदाबाद में देखी होंगी।

वैसे तो इन तस्वीरों के कई मायने हो सकते हैं, लेकिन आपने देखा होगा कि महमानों के साथ-साथ भारत के शहर भी बदले हैं। भारत में राजनीतिक यात्रा के दौरान बहुत कम ही विदेशी नेता हैं, जिन्होंने यहां अपनी यात्रा के दौरान रोड शो किया हो।

इस बात को तो आप भली भांति जानते ही होंगे, कि फ्रांस दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में से एक है, जो 5 संयुक्त राष्ट्र के स्थाई सदस्यों में से एक है। वहीं, अमेरिका भी दुनिया का सबसे ताकतवर देश है।

यही कारण है कि पीएम मोदी विदेशी नेताओं के साथ अपनी धरती पर रोड शो कर भारत की ताकत का एहसास करना चाहते हैं। वहीं, PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के रोड शो को टूरिज्म के लिहाज से भी देखा जा रहा है।