Who Is Samrat Chaudhary and Vijay Sinha: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई बिहार सरकार में दो उपमुख्यमंत्री – भारतीय जनता पार्टी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के होने की संभावना है। सम्राट चौधरी को रविवार को बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय कुमार सिन्हा को उपनेता। ये जानकारी बिहार के बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दी। वहीं, आज हुई विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायकों ने जेडीयू के समर्थन से राज्य में एनडीए सरकार बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नई सरकार में इन नेताओं को बनया जा सकता है मंत्री
एक अन्य भाजपा नेता ने समाचार एजेंसी को बताया कि पार्टी के अन्य नेता जिन्हें नई सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है, उनमें प्रसाद के अलावा नितिन नबीन, शाहनवाज हुसैन, रामप्रीत पासवान, नीरज सिंह बब्लू शामिल हैं। चलिए जानते हैं बिहार के इन दोनों नेताओं के बारे में जिन्हें नई सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी जा रही है।
सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी एक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और वर्ष 2021 में उन्हें बिहार के बीजेपी प्रमुख के रूप में चुना गया था। वह वर्तमान में बीजेपी के सदस्य और बिहार विधान परिषद के नेता हैं। सम्राट चौधरी को बीजेपी ने बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। बता दें कि सम्राट चौधरी कुशवाहा समाज से आते हैं। उनका जन्म 16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था। सम्राट चौधरी शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। प्रदेश अध्यक्ष बनने से पहले सम्राट चौधरी बिहार विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष थे।
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार सिन्हा बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के सदस्य हैं। उन्होंने 2010 से लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुनाव जीता है। उन्होंने 25 नवंबर 2020 से 24 अगस्त 2022 तक बिहार विधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया, लेकिन उन्होंने महागठबंधन के द्वारा प्रस्तुत एक अविश्वास प्रस्ताव के बाद इस पद से इस्तीफा दिया।
बता दें कि नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद विजय कुमार सिन्हा को बीजेपी के नेता चुनने का प्रस्ताव रखा और उन्हें उपमुख्यमंत्री के रूप में बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने नीतीश कुमार के प्रस्ताव का समर्थन किया और बिहार में नई सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया।