राज्यमंत्री पुखराज पाराशर के नेतृत्व में जालोर से आहोर तक निकलेगी कांग्रेस की पदयात्रा

Published
State minister pukhraj parashar
State minister pukhraj parashar

Rajasthan news: प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में पदयात्रा के जरिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया है। इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री पुखराज पाराशर (State minister pukhraj parashar)  पश्चिमी राजस्थान में पार्टी के संगठन की कमान संभाल रखी है।

पदयात्रा के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करेंगे राज्यमंत्री पुखराज पाराशर

गौरतलब है कि कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान (Hath se hath jodo abhiyan) में आम जनता तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचा कर राजस्थान में कांग्रेस की सत्ता रिपीट करने का संदेश दिया है। देखा जाए तो पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पश्चिमी राजस्थान में ज्यादा सफलता नहीं मिली ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी आलाकमान का पूरा फोकस पश्चिमी राजस्थान पर है। इस कड़ी में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी पुखराज पाराशर 28 फरवरी को जालौर से आहोर तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करने जा रहे हैं।

यात्रा और पार्टी की प्राथमिकताओं पर राज्य मंत्री ने की मीडिया से बातचीत

इस बारे में राज्य मंत्री पुखराज पाराशर (State minister pukhraj parashar)  ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में ऐतिहासिक बजट पेश कर प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात दी हैं । बजट में मुख्यमंत्रीचिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा, खाद सुरक्षा से जुड़े हुए परिवारों को ₹500 में गैस सिलेंडर, घरेलू बिजली कनेक्शन ऑफर 100 यूनिट फ्री बिजली, किसानों को कृषि कनेक्शन पर दो हजार यूनिट फ्री बिजली, युवाओं को एक लाख सरकारी भर्तियों की सौगात समेत बिजली पानी सड़क चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं।

इसके साथ ही राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रदेश की जनता से तमाम झूठे वादे किए। पिछले 5 साल में केंद्र की सरकार ने राजस्थान को एक भी बड़ी योजना नहीं दी जबकि पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने 25 सांसद जीता कर प्रदेश से भाजपा के 25 सांसद लोकसभा भेजे थे। राज्य मंत्री पुखराज पाराशर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पदयात्रा कर भारत जोड़ो यात्रा में देश को एकता का संदेश दिया है। नफरत के माहौल को खत्म करने के लिए की गई इस पदयात्रा से प्रदेश की जनता ने आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है ।