Education Budget 2024: खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, शिक्षा क्षेत्र के लिए वित्तमंत्री ने की ये घोषणाएं, पढ़ें सभी अपडेट..

Published

नई दिल्ली/डेस्क: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि इस बार का अंतरिम बजट 4 मुख्य सेक्टर्स पर ध्यान केंद्रित करेगा। ये सेक्टर्स हैं: गरीब, महिलाएं, युवा, और कृषि उत्पादक। उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में स्किल इंडिया के माध्यम से 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण मिला। 7 नए IIT और 7 नए IIM खोले गए हैं। देश में 3 हजार नए ITI संस्थान खुले हैं। साथ ही, 16 IIITs और 390 यूनिवर्सिटीज भी निर्मित हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाईर एजुकेशन में 10 साल में 28% अध्ययनरत छात्रों की संख्या बढ़ी है।

शिक्षा और रोजगार को लेकर घोषणाएं

  • अस्‍पतालों को मेडिकल कॉलेजों के साथ जोड़ने के लिए कमेटी बनेगी।
  • 1 लाख करोड़ रुपए का कॉर्पस यानी कोष बनाया जाएगा, जो 50 साल तक इंट्रेस्‍ट फ्री लोन प्रदान करेगा।
  • नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के लिए सरकार एक कमेटी का गठन करेगी।
  • इसके अलावा, अंतरिम बजट में शिक्षा और रोजगार को लेकर और कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है।

बेरोजगारी दर के बारे में

  • 2023 में 8.07% रही बेरोजगारी दर।
  • अक्‍टूबर 2023 में बेरोजगारी दर बीते 2 सालों में सबसे ज्‍यादा 10.01% तक पहुंच गई।
  • चंडीगढ़ में सबसे कम बेरोजगारी दर 5.6% रही, फिर दिल्ली में 5.7% और सबसे ज्यादा अंडमान में 33% रही।
  • ऑर्गनाइज्‍ड सेक्‍टर में 33 लाख लोग रोजगार से जुड़े, EPFO में सदस्‍यों की गिनती 1.72 करोड़ हो गई।
  • अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर्स में 29.21 करोड़ लोग हैं, जिनमें 29.21 करोड़ से अधिक मजदूर रजिस्टर्ड हुए हैं।

छंटनी के बारे में

  • 2023 में स्टार्ट-अप ने 18 हजार कर्मियों को नौकरी से निकाला, जो 2022 से 15% ज्‍यादा है।
  • दुनियाभर में 1188 कंपनियों ने अपने लगभग 2.61 लाख कर्मचारियों की छंटनी की।
  • सरकारी विभागों में लगभग 5 लाख रिक्तियां हैं, जिसमें 6 लाख पद खाली हैं।

लेखक: करन शर्मा