नाक देखते ही पता लगा सकते हैं किसी का स्वभाव, प्राचीन शास्त्र में छिपे हैं ये राज!

Published

Samudrika Shastra: नाक देखते ही पता लगा सकते हैं किसी भी व्यक्ति का स्वभाव, प्राचीन शास्त्र में छिपे हैं राजअगर आपको अपना भविष्य जानना है तो आप इसके लिए किसी हस्तरेखा शास्त्री को अपना हाथ या फिर अपनी जन्म पत्रिका दिखाते हैं। जिस तरह एक हस्तरेखा विश्लेषक आपके हाथ की रेखाएं देखकर आपके भविष्य के बारे में बताता है।

ठीक उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र की मदद से आप किसी के भी शरीर के अंगों की बनावट को देखकर उसके गुण, स्वभाव और भाग्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र भारत का एक प्राचीन शास्त्र है। अगर आप किसी के चेहरे की ओर देखते हैं, तो सबसे पहले आपको उसकी नाक दिखाई देती है।

जिसका मनुष्य की सुंदरता में विशेष महत्व होता है। वहीं व्यक्ति की नाक उसके स्वभाव के बारे में भी बताती है। तो आइए जानते हैं सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार क्या कहती है आपकी नाक…

नाक का आकार बताएगा व्यक्ति के गुण

सीधी नाक

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सीधी नाक वाले व्यक्तियों का स्वभाव सरल होता है। ऐसे लोग जल्दी किसी को अपने मन की बात नहीं बताते हैं। ये लोग कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और दिमाग से काम लेते हैं। इस तरह के लोगों को समझना बेहद ही मुश्किल है क्योंकि उनके मन में क्या चल रहा है किसी को नहीं पता होता है। साथ ही ऐसे लोगों को प्रेम के मामले में असफलता ही हाथ लगती है।

चपटी नाक

इस तरह की नाक वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व बहुत अच्छा और सामान्य होता है। आगर इनकी विशेषताओ की बात करें, तो ऐसे लोग जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेते हैं। दूसरे लोग इनसे बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। साथ ही ये कला और खेल के क्षेत्र में भी रुचि रखते हैं। ईमानदार होने के साथ-साथ ये अपने परिवार का नाम रौशन करते हैं।

शार्प नाक

तोते जैसी या आगे से झुकी हुई शार्प नाक वाले लोग स्वभाव से तेज होते हैं, लेकिन गुस्सा तो हमेशा इनकी नाक पर रखा रहता है। जो इनकी सबसे बड़ी कमजोरी है, लेकिन ये दिल के साफ होते हैं और सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। ऐसे लोग अपने मन की ही करते हैं और समाज की चिंता नहीं करते हैं।

उठी हुई नाक

उठी हुई नाक वाले ज्यादातर लोगों को अपने काम में काफी एक्टिव देखे जा सकते हैं। ये किसी पर भी जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग स्वाभाव से ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं इसलिए इनके चाहने वाले बहुत लोग होते हैं।

छोटी नाक

जिन लोगों की नाक छोटी होती है। वे अपनी लाइफ में मस्त रहते हैं, उनकी इसी आदत के कारण ही इनके संबंधि उन्हें घमंडी समझते हैं। ऐसे लोगों के बारे में अक्सर देखा गया है कि ये किसी को परेशान नहीं करते हैं और हमेशा खुश रहते हैं यदि इनको कोई ज्यादा परेशान करता है तो उसके लिए ये किसी हद तक भी चले जाते हैं।

सीधी और लम्बी नाक

सीधी और लम्बी नाक वाले लोगों का व्यक्तित्व आकर्षण से भरा होता है और वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल करते हैं। ये अपने व्यवहार से ही दूसरों का दिल जीत लेते हैं। ये लोग नेक दिल होने के साथ-साथ व्यवहारिक होते हैं। मौज-मस्ती करना इन्हें काफी पसंद होता है।

छोटी और मोटी नाक

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की नाक छोटी और मोटी होती है। वे बहुत ही रोमांटिक होते हैं। ऐसे लोगों को लव मैरिज करना बहुत पसंद होता है। मोटी नाक वाले लोग शब्दों के जाल बिछाने में काफी माहिर होते हैं और यही वजह होती है कि, ये लोग समाज में काफी सम्मान प्राप्त करते हैं।