लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने पंजाब में किया स्टेट इलेक्शन कमेटी का गठन, 19 लोगों की कमेटी में इन नेताओं के नाम हैं शामिल

Published

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा बीजेपी राष्ट्रिय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा व केन्द्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद पंजाब में लोकसभा चुनाव हेतु 19 मैंबरी स्टेट इलेक्शन कमेटी का गठन किया गया है।

इस स्टेट इलेक्शन कमेटी के 19 सदस्यों में बीजेपी पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़, राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य इक़बाल सिंह लालपुरा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी शर्मा, राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य व हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विशेष आमंत्रित सदस्य व राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह गरेवाल, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, भाजपा पंजाब के महासचिव राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी, अनिल सरीन, डॉ. जगमोहन सिंह राजू (रिटा. आईएएस), परमिंदर बराड़, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमति जय इन्द्र कौर, विशेष आमंत्रित सदस्य राष्ट्रिय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा पंजाब के पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी, भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना को शामिल किया गया है।