Haryana Politics: इस कारण नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

Published

Haryana Politics: हरियाणा में नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी का चयन हुआ है, जो मनोहर लाल खट्टर की जगह लेंगे। उनकी शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे होगा। यह घटना उस समय हुई है, जब बीजेपी और जेजेपी के बीच गठबंधन टूट गया है।

नायब सिंह सैनी वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और 2014 में नारायणगढ़ से विधायक चुने गए थे। उन्होंने 2016 में खट्टर कैबिनेट में सामिल होकर कार्य किया और 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। 2023 में उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। अब 2024 में उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में चयन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार बीजेपी के लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 सीटें पार करने का नारा दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ओबीसी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में बीजेपी लोकसभा चुनाव में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। यही वजह है कि उसने ओबीसी वर्ग से आने वाले नायब सिंह सैनी को सीएम बनाकर कई राज्यों में अपने ओबीसी वोटबैंक को मजबूत करने का काम किया है।

बीजेपी और जेजेपी के बीच गठबंधन टूटने के बाद, मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दिया और उनकी जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया। इससे पहले, निर्दलीय विधायक कंवरपाल गुर्जर और बीजेपी विधायक कृष्ण लाल मिड्ढा के बीच सीएम पद के लिए दावा हुआ था, लेकिन अंत में सैनी को चुना गया।

लेखक: करन शर्मा