केरल में लागू नहीं होगा CAA, सीएम पिनाराई विजयन ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

Published

केरल: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने स्पष्ट किया है कि केरल में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया है कि वे सीएए के खिलाफ संयुक्त मोर्चे से हट गए हैं। विजयन ने राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।

वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पश्चिम बंगाल में CAA का विरोध किया था। वे और कई अन्य विपक्षी नेता भी इस नागरिकता संशोधन का विरोध कर रहे हैं।

इसके बावजूद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएए को लेकर सख्ती से रुख किया है और कहा है कि इसे कभी भी वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर “तुष्टीकरण की राजनीति” का आरोप भी लगाया है।

CAA भारत के गठन से जुड़े पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान करता है।