Vehicle Thefts Cases In India: ‘थेफ्ट एंड द सिटी 2024’ रिपोर्ट ने बढ़ाई लोगों की चिंता! दिल्ली में हर 14 मिनट में एक वाहन होता है चोरी

Published

Vehicle Thefts Cases In India: वाहन चोरी की चिंता ने दिल्ली के लोगों की नींद उड़ा रखी है। ‘थेफ्ट एंड द सिटी 2024’ रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी हो रहा है। वहीं, भारत में वाहन चोरी के मामलों में 2022 की तुलना में 2.5 गुना बढ़ोतरी देखी गई है। दिल्ली इस लिस्ट में सबसे ऊपर है, जहां 80 फीसद कार चोरी होती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली वाहन चोरी का केंद्र बना हुआ है, जहां 2023 में हर दिन वाहन चोरी के 105 मामले दर्ज किए गए। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजधानी में हर 14 मिनट में एक वाहन चोरी हो जाता है।

हालांकि, दिल्ली में वाहन चोरी के मामलों में 2022 के मुकाबले 2023 में कमी दर्ज की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 2022 में वाहन चोरी के 56 फीसद मामले दिल्ली से थे, जो 2023 में घटकर 37 फीसद हो गए हैं। इसके अलावा, चेन्नई भी वाहन चोरी के मामलों में तेजी से बढ़त दर्ज कर रहा है। चेन्नई में वाहन चोरी के मामले 2022 में 5 फीसद थे, जो 2023 में बढ़कर 10.5 फीसद हो गए हैं। बेंगलुरु भी इस सूची में शामिल है, जहां 2023 में वाहन चोरी के मामलों में इजाफा हुआ है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि चोरी हुई सभी कारों में से 47 फीसद मारुति वैगन आर हैं, जिसके बाद मारुति स्विफ्ट, हुंडई क्रेटा, हुंडई ग्रैंड आई10 और मारुति स्विफ्ट डिजायर शामिल हैं।