IPL 2024: लौट आया खुशियों का त्योहार,आज से शुरू होगा IPL

Published

IPL 2024: आज से आईपीएल 2024 का आगाज हो रहा है। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा। मैच चेपॉक में खेला जाएगा और भारतीय समय के अनुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

चेन्नई में मौसम का मिजाज साफ रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं और आसमान में कोई बादल नहीं है। तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और हवाओं की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रति घंटा के लगभग होगी।

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन में ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेरिल मिशेल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, महेश थीक्षाना और दीपक चाहर/तुषार देशपांडे हो सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन में फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, अल्जारी जोसेफ, कर्ण शर्मा, यश दयाल और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं।

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी और उनकी कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे।

लेखक: करन शर्मा