Arvind Kejriwal Arrest Live: दिल्ली के घर-घर में केजरीवाल पैदा होगा और बीजेपी को तानाशाही का जवाब मिलेगा!

Published

Arvind Kejriwal Arrest Live: आम आदमी पार्टी (आप) के संदीप पाठक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें न्याय की पूरी उम्मीद है। सीएम केजरीवाल को न्याय मिलेगा। हमें राहुल गांधी का भी फोन आया था। सभी दलों को यह समझ में आ रहा है कि आगे भाजपा के साथ कैसे निपटना है। इस स्थिति के बाद एक-दो दिन में इंडिया गठबंधन की बैठक होगी।

देश की जनता की जिम्मेदारी है कि कैसे आपातकाल से निपटा जाए। इस केस में, दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी नेताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया है। पीएम मोदी के मन में नफरत और डर है। आतिशी को भी हिरासत में ले लिया गया है और जो भी मिल रहा है, उसे डिटेन कर लिया जा रहा है। दिल्ली के घर-घर में केजरीवाल पैदा होगा और बीजेपी को तानाशाही का जवाब मिलेगा। अन्याय का अंत सुनिश्चित है।

लेखक: करन शर्मा