Lunar Eclipse: होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, जानें तरीका

Published

Lunar Eclipse: 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च यानि होली के दिन ही लगने जा रहा है। ऐसा 100 साल बाद हो रहा है कि होली और चंद्रग्रहण एक साथ पड़ रहे हैं। चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधे लाइन में आ जाते हैं। साल 2024 में दो चंद्रग्रहण होने वाले हैं, जिनमें से पहला 25 मार्च को और दूसरा 18 सितंबर को होगा।

चंद्रग्रहण का समय

चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन होता है, क्योंकि इस दिन सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधे लाइन में होते हैं। भारत के मानक समय के मुताबिक, चंद्रग्रहण सुबह 10:24 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 3:01 मिनट पर समाप्त होगा। इसके दौरान 12:43 मिनट पर यह अपने चरम पर होगा।

भारत में नजर आएगा या नहीं?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आती है, तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस वजह से चंद्रमा कभी पूर्ण तो कभी आंशिक रूप से नहीं दिखाई देता है। 25 मार्च को लगने वाला चंद्रग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के हिस्से से गुजरेगा। इसलिए भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा।

भारत में चंद्रग्रहण देखने के लिए

अगर आप भारत में बैठे हैं और चंद्रग्रहण देखना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन तरीके से इसे देख सकते हैं। चंद्रग्रहण के समय, जिन देशों में यह देखा जा सकेगा, उनके लाइवस्ट्रीम या ब्रॉडकास्ट को ढूंढकर आप इसे देख सकते हैं।

लेखक: करन शर्मा