माफिया मुख्तार अंसारी की हालत बिगड़ी, आधी रात को ICU में हुआ भर्ती!

Published

नई दिल्ली/डेस्क: माफिया मुख्तार अंसारी की तबियत अचानक खराब हो गई है। उसे कब्ज और यूरिन इन्फेक्शन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बीते कुछ दिनों से यूरिनल इन्फेक्शन की समस्या थी। मुख्तार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। और उसे जल्दी ही सर्जरी की सलाह दी गई है। मुख्तार की तबियत अभी स्थिर है।

पिछले कुछ दिनों में मुख्तार ने अपनी हत्या की आशंका जताई थी। उसने बताया था कि उनकी हत्या की साजिश की जा रही है और उन्हें खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है। इसके अलावा, मुख्तार को 36 साल पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस केस में दोषी करार दिया गया है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उस पर 2 लाख 2 हजार रुपये का भी जुर्माना लगाया गया है।

लेखक: करन शर्मा