ताइवान में 25 साल में सबसे शक्तिशाली भूकंप, 7 लोगों की मौत और 730 से ज्यादा लोग घायल

Published
xr:d:DAF4bGc44r8:913,j:3186720435912841894,t:24040310

ताइवान: ताइवान में बुधवार (3 अप्रैल) को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके जापान और फिलीपींस तक महसूस किए गए। ताइवान के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 7 लोगों की मौत हुई है। 730 से ज्यादा लोग घायल हैं। मरने वालों का आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप ईस्ट ताइवान के हुलिएन शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 34 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इमारतें जमींदोज हो गईं, लैंड स्लाइड भी हुई है। वहीं, 77 लोग इमारतों-मलबे में फंसे होने की खबर है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।