‘कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप’, पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा?

Published
सहारनपुर में रैली के दैरान पीएम मोदी

सहारनपुर/उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक रैली के दौरान कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (SP) और इंडिया गठबंधन पर कटाक्षी हमले किए हैं। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को “मुस्लिम लीग की छाप” बताते हुए कहा कि आज की कांग्रेस भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के वक्त मुस्लिम लीग की थी।

उन्होंने अपने हमले को तेज करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र दिखा रहा है कि यह पार्टी भारत की आकांक्षाओं से कट चुकी है। मोदी ने अपने काम की बात की और कहा कि उनका हर पल देश के नाम है और वे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार गरीब के सपनों को तोड़ता है और लोगों को लूटता है। पीएम मोदी ने अपने भविष्य की बुनियाद रखने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का वादा किया।