Letter to CJI: देश के 21 रिटायर्ड जजों ने सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने न्यायपालिका पर अनुचित दबाव का जिक्र किया है। बता दें सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को खत लिखने वाले 21 जजों में 17 हाईकोर्ट के पूर्व जज और 4 सूप्रीम कोर्ट के पूर्व जज शामिल हैं।
“न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश…”
21 जजों द्वारा लिखी चिट्ठी में लिखा गया है कि कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर और दबाव डालकर न्यायपालिका को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही लिखा है कि ये लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए ऐसा कर रहे हैं। और यही वजह है कि लोगों का भरोसा कोर्ट-कचहरी से कम हो रहा है।