सहारनपुर में रोड शो से पहले प्रियंका गांधी सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के करेंगी दर्शन

Published
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka Gandhi Roadshow in Saharanpur: लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है, और लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटी हुई हैं। वहीं ऐसे में 17 अप्रैल बुधवार यानी आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर पहुंचेंगी। बता दें प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करेंगी। लेकिन वहीं इससे पहले वो सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी पहुंचकर दर्शन करेंगी।