Violence on Ram Navami: 17 अप्रैल को देश जहां रामनवमी बड़े ही धूमधाम से मना रहा था तो वहीं रामनवमी पर पश्चिम बंगाल से एक हिंसा की घटना सामने आई है। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
बता दें पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा के दौरान झड़प हो गई थोड़ी ही देर में इस झड़प ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद शोभायात्रा पर कथित तौर पर पथराव किया गया। जिसमें एक या दो नहीं, कम से कम 20 लोग घायल हुए। इतना ही नहीं मुर्शिदाबाद के शक्तिपुर इलाके में शोभायात्रा के समय विस्फोट हुआ, जिसमें एक महिला भी घायल हो गई।
BJP के निशाने पर ममता बनर्जी!
रामनवमी पर हुई इस घटना से सियासत गरमा गई है। ऐसे में सीएम ममता बनर्जी राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर आ गई हैं। वहीं बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा पुलिस इस साल भी राम भक्तों की सुरक्षा करने में नाकामयाब रही है। पिछले साल भी इसी तरह शोभायात्रा पर पथराव हुआ था। इस बार भी उपद्रवियों द्वारा हमला किया गया है।
ममता बनर्जी ने पहले ही दंगा भड़कने पर दी थी चेतावनी
15 अप्रैल को ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में रामनवमी पर दंगे भड़काने को लेकर चेतावनी दी थी। सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि बीजेपी के कहने पर मुर्शिदाबाद के डीआईजी को बदल दिया गया है। बीजेपी दंगे और हिंसा भड़काने के लिए पुलिस अधिकारियों को बदलना चाहती थी।
अगर मुर्शिदाबाद और मालदा में दंगे होते हैं तो जिम्मेदारी चुनाव आयोगी की होगी। इसी के साथ सीएम ने कहा था कि अगर एक भी दंगा होता है तो ईसीआई जिम्मेदार होगा। क्योंकि वो यहां कानून व्यवस्था को देख रहे हैं।
बता दें ममता बनर्जी ने इलेक्शन कमीशन के द्वारा डीआईजी को हटाने के बाद ये चैतावनी दी थी।
लेखक- प्रियंका लाल