BJP भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहती है- राहुल गांधी

Published
Rahul Gandhi's tweet for NEET exam
Rahul Gandhi's tweet for NEET exam

Rahul Gandhi in Kerala: केरल के कन्नूर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 अप्रैल को एक चुनावी रैली को संबोधित किया। बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के कन्नूर में अपने संबोधन में कहा,

“कांग्रेस और यूडीएफ भारत की विविधता को स्वीकार करते हैं। हम कई भाषाओं, कई परंपराओं, विभिन्न इतिहास और हमारे सभी लोगों की विभिन्न अभिव्यक्तियों को स्वीकार करते हैं। भाजपा भारत के लोगों पर एक इतिहास, एक राष्ट्र और एक भाषा थोपना चाहती है।उदाहरण के लिए, यदि आप केरल से मलयालम हटा देते हैं, तो राज्य में एक मां अपने बच्चों को इस महान भूमि का इतिहास कैसे समझायेगी। तो, हम इसकी रक्षा कर रहे हैं”