I.N.D.I.A. की बीमा भारती को नहीं चुनते हो तो आप NDA को चुनों -तेजस्वी यादव

Published
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav in Purnia: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियां दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई है। वहीं आज बिहार के पूर्णिया में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने मंच से खुलेआम एनडीए का प्रचार कर दिया!

दरअसल बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,
“एकजुट रहना है। किसी के धोखे में नहीं आना है। यह कोई एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है। ये दो धारा है या तो एनडीए या इंडिया की लड़ाई है। या तो आप इंडिया को चुनो, और अगर इंडिया के बीमा भारती को नहीं चुनते हो तो आप एनडीए को चुन रहे हो।”