कन्नौज सीट पर सपा उम्मीदवार का सस्पेंस हुआ खत्म, अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव

Published
सपा प्रमुख अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं ऐसे में सपा ने कन्नौज सीट से कई बार अपने उम्मीदवार बदलने के बाद अब साफ कर दिया है कि कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी मैदान में उतरेंगे।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

बता दें इससे पहले सपा ने कन्नौज सीट से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया था। अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।