रामा सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा, LJP (रामविलास) में होंगे शामिल!

Published
RJD के पूर्व सांसद रामा सिंह
RJD के पूर्व सांसद रामा सिंह

Bihar News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सभी पार्टियां जहां दमखम के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं तो वहीं ऐसे में आरजेडी के पूर्व सांसद रामा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बता दें पूर्व सांसद रामा सिंह ने 30 अप्रैल मंगलवार को RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को त्याग पत्र भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि रामा सिंह वैशाली या शिवहर से लोकसभा टिकट चाहते थे। वहीं ऐसा माना जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने की वजह से रामा सिंह ने आरजेडी से इस्तीफा दिया है।

बता दें अब ऐसा माना जा रहा है कि रामा सिंह एलजेपी रामविलास में शामिल हो सकते हैं।

लेखक प्रियंका लाल