कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, राज बब्बर को हरियाणा की इस सीट से बनाया उम्मीदवार

Published
Congress Releases List of Candidates

Congress Candidate List 2024: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 30 अप्रैल मंगलवार को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने इस लिस्ट में चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

कांग्रेस ने हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा और हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से सतपाल राजयादा को टिकट दिया है। वहीं महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सीट पर भूषण पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानें कांग्रेस पार्टी ने किसे कहां से बनाया उम्मीदवार