उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से मनोज तिवारी ने किया नामांकन, राजनाथ रहे मौजूद

Published
Manoj_Tiwari_
Manoj_Tiwari_

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से आज मनोज तिवारी ने नामांकन कर दिया है। मनोज तिवारी के नामांकन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि इस सीट पर मनोज तियारी का सीधा मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार से होना है ऐसे में इस बार यह सीट हॉट सीट बन गयी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 25 मई को मतदान होना है।

नामांकन से पहले मनोज तिवारी ने किया रोडशो

आज नामांकन करने से पहले मनोज तिवारी ने एक भव्य रोड शो किया जिसमें देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ से बीजेपी प्रत्याशी राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली की जनता टुकड़े टुकड़े वालों को संसद नहीं पहुंचाएगी। वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि” यदि कोई संसद में आवाज उठाने का काम करता है तो वो आपके सांसद मनोज तिवारी जी हैं। उन्होंने कहा कि” आज देश पीएम मोदी के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ रहा है और इस बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करके मोदी जी के सपनों के भारत को बनाना हैं।

दिलचस्प है उत्तर पूर्वी दिल्ली की लड़ाई

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इस बार मनोज तिवारी का सामना कांग्रेस के नेता सह पूर्व में जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार से है। उत्तर पूर्वी सीट को पूर्वांचलियों का गढ़ माना जाता है और यहां बिहार के रहने वालों की संख्या अधिक है। यही कारण है कि इस सीट का मुकाबला को दिलचस्प बना दिया है। आपको बता दें कि मनोज तिवारी बिहार के भभुआ के रहने वाले हैं वहीं कन्हैया कुमार बेगूसराय के रहने वाले हैं।

लेखक – आयुष राज