रायबरेली और अमेठी से प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने पर आई प्रतिक्रिया, बताई ये बड़ी वजह…

Published
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के रायबरेली और अमेठी में से एक सीट पर चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही थी। लेकिन अब कांग्रेस ने दोनों सीटों पर सस्पेंस खत्म करते हुए रायबरेली और अमेठी सीट से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी तो अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की इस लिस्ट से साफ हो गया है कि गांधी परिवार के पुराने गढ़ रहे अमेठी और रायबरेली से प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी।

अब ऐसे में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है कि वो चुनाव क्यों नहीं लड़ीं। प्रियंका गांधी ने फुर्सतगंज एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा, “किसी को संचालन भी तो करना है। इसी के साथ प्रियंका गांधी ने अमेठी सीट से उम्मीदवार के एल शर्मा को सही च्वाइस बताते हुए कहा, वो लंबे समय से अमेठी का कामकाज संभालते रहे हैं। उन्हें यहां की हर गली हर इलाके की पूरी जानकारी है।”

लेखक-प्रियंका लाल