महाराष्ट्र कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों के नाम की सूची

Published
Congress
Congress

Congress Star Campaigner List: कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों के नाम की सूची को जारी कर दिया है। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। ये सभी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए महाराष्ट्र में प्रचार करते नजर आएंगे।

कांग्रेस के द्वारा जारी की गई सूची में महाराष्ट्र के कई दिग्गज नेताओं के नाम शमिल हैं। पार्टी ने चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी कुछ महिला नेताओं को भी दी है।

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस महाविकास अघाड़ी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत कांग्रेस को 17 सीटें दी गई हैं। वहीं, सबसे अधिक सीटें उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना-यूबीटी को मिली है। उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना-यूबीटी 21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि शरद पवार की एनसीपी को 10 सीटें मिली है।

लेखक : रंजना कुमारी