Lok Sabha Election 2024: बिहार के आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने आज नामांकन किया है। आरके सिंह आरा सीट से तीसरी बार मैदान में हैं और इनका मुकाबला इंडिया गठबंधन के सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सुदामा प्रसाद से है। बता दें कि आरा लोकसभा सीट से लगातार दो बार से आरके सिंह चुनाव जीत रहें हैं। वर्तमान समय में आरके सिंह मोदी सरकार में केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय संभाल रहें हैं।
आज आरा लोकसभा सीट से किया नामांकन
आज 7 मई को केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ,सम्राट चौधरी सहित चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे। आरके सिंह पूर्व में गृह सचिव भी रह चुकें हैं और इन्होंने राजनीति में एंट्री 2013 में की थी। बता दें कि आरके सिंह मूल रूप से बिहार के सुपौल के रहने वाले हैं।
लेखक – आयुष राज