Salman Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार

Published
Salman Khan
Salman Khan

Salman Firing Case: सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग ने आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड को भी हिला कर रख दिया था। मुंबई की क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रहीं है। वहीं अब सलमान खान (Salman Firing Case) के घर पर फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है और उसे इस मामले का 5वां आरोपी बताया जा रहा हैं। खबरों के मुताबिक, गिरफ्तार हुए व्यक्ति ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स की मदद की थी।

यह भी पढ़े:- 31 वीडियो बनाए… 4 को किया वायरल, परिजनों ने लगाई एनकाउंटर की गुहार

सलमान खान के घर पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने जिस 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है उसका नाम मोहम्मद चौधरी है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद चौधरी ने सलमान के घर पर फायरिंग करने आए दोनों शूटर्स सागर पाल औैर विक्की गुप्ता को पैसों के लिए और रेकी करने में सहायता की थी। मोहम्मद को मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लेखक: रंजना कुमारी