“44 साल बाद रायबरेली का एमपी देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है”- पप्पू यादव

Published
Pappu Yadav In Raebareli
Pappu Yadav In Raebareli

Pappu Yadav In Raebareli: देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है और सभी पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए जी जान लगा दी है। इसी बीच बिहार के कांग्रेस नेता पप्पू यादव उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे है। इसकी जानकारी पप्पू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर दी।

यूपी की हॉट सीटों में शुमार अमेठी और रायबरेली को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने में पप्पू यादव भी एक्टिव है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “रायबरेली आ गया हूं, 44 साल बाद रायबरेली का एमपी देश का प्रधानमंत्री बनने वाला है। जबरदस्त उत्साह है। राहुल गांधी जी पांच लाख से भी अधिक वोटों के अंतर से जीतेंगे! कोई अचरज नहीं होगा अगर सारे रिकॉर्ड टूट जाएं!”

रायबरेली में चुनाव 20 मई को

बता दें कि राहुल गांधी यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला भाजपा से दिनेश प्रताप सिंह से होना है। रायबरेली में चुनाव पांचवे चरण में 20 मई को होना है। पप्पू यादव बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय खड़े हुए थे, जहां दूसरे चरण में मतदान हो चुका है। वहीं अब पप्पू यादव कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने यह भी ऐलान किया है वो जब तक जिंदा रहेंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। पप्पू यादव को कांग्रेस से लोकसभा टिकट नहीं मिला, क्योंकि महागठबंधन में RJD ने वहां से अपना उम्मीदवार उतार दिया था, जिसके बाद पप्पू यादव को मजबूरन निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ा।

लेखक:- रंजना कुमारी