नई दिल्ली/डेस्क: रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल से सजा काट रहे सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को फिर 30 दिन की परोल मिल गई है। वह जेल से रिहा होने के बाद यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई राम रहीम को सिरसा डेरे में जाने की अनुमति नहीं है।
राम रहीम को इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में राम रहीम को 7वीं बार पैरोल मिली है। पछिले ढाई सालों में राम रहीम की ये 7वीं पैरोल है।
कौन देता है पैरोल के ऑर्डर?
हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत ने बताया कि कौन देता है पैरोल के ऑर्डर और क्या हो ती है इसकी प्रक्रिया। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि, “हमारे पास तो ऑर्डर आता है। जब ऑर्डर आ जाएगा तब हम उन्हें (राम रहिम) छोड़ देंगे।”