Lok Sabha Election 2024 Phase 4: शाम 5 बजे तक चौथे चरण में हुआ 62.31% मतदान

Published

Lok Sabha Election 2024 Phase 4: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के चौथे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है।

बता दें, शाम 5 बजे तक चौथे चरण में 62.31% प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल में 75.66% मतदान हुआ है।। वहीं, सबसे कम वोटिंग जम्मू-कश्मीर में हुई है, जहां 35.75% मतदान हुआ है।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 5 बजे तक आंध्र प्रदेश में 68.09%, बिहार में 54.14%, जम्मू-कश्मीर में 35.75%, झारखंड में 63.14%, मध्य प्रदेश में 68.01% महाराष्ट्र में 52.49%, ओडिशा में 62.96%, तेलंगाना में 61.16%, उत्तर प्रदेश में 56.35%और पश्चिम बंगाल में 75.66% मतदान हुआ है।

लेखक – आयुष राज