बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में आखिरी सांस ली गई। पिछले कुछ समय से वे कैंसर से जूझ रहे थे। सुशील मोदी बिहार की सियासत में एक अलग पहचान रखते थे, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनकी जोड़ी को काफी खास माना जाता था।

बीमारी के कारण, वे पिछले कुछ समय से राजनीति से दूर थे। उन्होंने खुद कैंसर से संघर्ष करने की बात कही थी। सुशील मोदी के निधन से बिहार राजनीति में एक विशेष क्षति का सामना कर रहा है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भारतीय राजनीति को एक अपूरणीय क्षति हुई है।