Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट, 6वां आरोपी गिरफ्तार

Published
Salman Khan
Salman Khan

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड अभनेता सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच को इस मामले मे बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने (Salman Khan House Firing Case) हरियाणा के फतेहपुर से 6वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हरपाल सिंह है। बताया जा रहा है कि हरपाल ने आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी को आर्थिक सहायता दी थी और साथ ही रेकी करने के लिए भी कहा था।

5 लोग पहले से थे गिरफ्तार

बता दें कि सलमान खान के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम विक्की गुप्ता, सागर पाल, अनुज थापन, सोनू बिश्नोई और रफीक चौधरी है। अनुज थापन ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत में जेल के बाथरूम में आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या के मामले में अनुज थापन के परिजन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

7 राउंड में की गई थी फायरिंग

मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच करने के बाद बताया था कि सलमान खान के घर के बाहर 7 राउंड में फायरिंग की गई थी। आरोपियों ने पूछताछ में इस बात को कुबूल किया था कि उन्होंने फायरिंग से पहले सलमान के घर की रैकी की थी।

लेखक: रंजना कुमारी