Arvind kejriwal-Akhilesh Yadav PC: सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो अंतरिम जमानत दे दी गए। अब सीएम केजरीवाल जेल से बाहर हैं और लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जोरों-शोरों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं 16 मई गुरुवार यानी आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। सीएम अरविंद केजरीवाल जमानत पर छूटने के बाद पहली बार आज यूपी के लखनऊ जा रहे हैं। आज सुबह 10 बजे सीएम केजरीवाल लखनऊ में यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
बता दें सपा प्रमुख अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के घटकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। ऐसे में 15 मई को उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रेस कांफ्रेंस की और 16 मई यानी आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और 17 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
लेखक- प्रियंका लाल