उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां

Published
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

PM Modi rally Schedule: लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरणों तक का मतदान संपन्न हो चुका है। 5वें चरण को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों के साथ चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। वहीं 17 मई यानी आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में जनसभाएं करेंगे।

उत्तर प्रदेश में PM मोदी की तीन जनसभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11:15 बजे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर 1 बजे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। फतेहपुर के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जाएंगे। जहां वो दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

महाराष्ट्र में पीएम मोदी की जनसभा

उत्तर प्रदेश दौरे के बाद पीएम मोदी महाराष्ट्र जाएंगे। महाराष्ट्र के मुंबई साउथ-सेंट्रल में पीएम मोदी शाम 6:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

लेखक- प्रियंका लाल