Saudi Fashion Show: सऊदी अरब में आयोजित हुआ पहला स्विमवीयर फैशन शो

Published
Saudi Fashion Show
Saudi Fashion Show

Saudi Fashion Show: सऊदी अरब में सोमवार को पहला स्विमवीयर फैशन शो का आयोजन किया गया। फैशन शो में स्विमसूट मॉडल्स शामिल हुई। इस फैशन शो में मोरक्को की डिजाइनर यास्मीना कानजल का काम शामिल था। इस फैशन शो का अयोजन पूल साइड में किया गया था, जिसमें अधिकांश मॉडल्स के कंधे खुले थे और कुछ के मध्य भाग आंशिक रूप से दिखाई दे रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि सऊदी अरब के प्रिंस अपने देश की छवि में सुधार करना चाहते है।

सऊदी अरब में यह बड़ा कदम

सऊदी अरब में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि सऊदी अरब एक ऐसा देश है जहां कुछ साल पहले तक महिलाओं का पूरा शरीर ढका होना जरूरी था और अब उसी देश में स्विमसूट पहना जा रहा है। बता दें कि पूल साइड शो में लाल, बेज और नीले रंग के वन पीस को शामिल किया गया था। मोरक्को की डिजाइनर ने कहा कि, “यह सच है कि सऊदी अरब रूढ़िवादी देश है, लेकिन हमने सबसे बढ़िया स्विमसूट दिखाने की कोशिश की। जब हम यहां आए तो समझा कि सऊदी अलब में स्विमसूट फैशन एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि एस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ है। इसमें शामिल होना सम्मान की बात थी।”

रिजॉर्ट में किया गया फैशन शो का आयोजन

इस कार्यक्रम का आयोजन सऊदी अरब के पश्चिमी तट पर स्थित सेंट रेजिस रेड सी रिजॉर्ट में उद्घाटन रेड सी फैशन वीक के दूसरे दिन किया गया। बता दें कि यह रिजॉर्ट रेड सी ग्लोबल का हिस्सा है, जो क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की देखरेख में किया जा रहा है। साथ ही इस आयोजन को सऊदी अरब के विजन 2030 सामाजिक और आर्थिक सुधार कार्यक्रम से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

लेखक: रंजना कुमारी