Lok Sabha Election 2024 5th Phase Live Update: यहां लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण की पल-पल की अपडेट

Published
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 5th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के चार चरणों तक का मतदान संपन्न हो चुका है। 5वें चरण का मतदान 20 मई यानी आज सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। 5वें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान आज होना है। बता दें, पांचवें चरण में 8.95 करोड़ वोटर मतदान करेंगे। भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस चरण के लिए में 94 पोलिंग बूथ बनाए हैं।

  • लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। ऐसे में पीएम मोदी ने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए लोगों से कहा, “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।”
  • लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए हावड़ा के एक मतदान केंद्र पर मतदान की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा।
  • बिहार के सारण लोकसभा सीट के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मॉक पोलिंग शुरू हुई। बता दें सारण सीट से आरजेडी की रोहिणी आचार्य और बीजेपी से मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी मैदान में हैं।
  • लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए ओडिशा के राउरकेला के एक मतदान केंद्र पर मतदान की तैयारी शुरू हो गई है।
  • उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र के बांद्रा पश्चिम में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोल चल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा।
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग चल रही है। आज उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।
  • लद्दाख के लेह में एक मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग शुरू रही है। लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में आज लद्दाख की एकमात्र सीट पर मतदान होगा।
  • भाजपा के रायबरेली उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। बता दें, कांग्रेस ने राहुल गांधी को रायबरेली सीट से मैदान में उतारा है।
  • अभिनेता राजकुमार राव ने वोट किया। साथ ही लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की।
  • लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान हुआ है।
  • बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में सुबह 11 बजे तक 23.66% मतदान हुआ है।
  • मुंबई में वोट करने के बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कहा, “ये सबसे बड़ा उत्सव है और सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। अगर आपने मतदान नहीं किया तो आपको शिकायत करने का अधिकार नहीं है।”
  • पश्चिम बंगाल के हुगली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से झड़प हुई।
  • सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में वोट डाला।
  • अभिनेता ऋतिक रोशन ने वोट देने के बाद कहा, “वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं।”
  • जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने प्रतापगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
  • मुंबई: अभिनेता संजय दत्त ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला

लेखक-प्रियंका लाल