BJP ने पवन सिंह को पार्टी से किया निष्कासित, बड़ी वजह आई सामने!

Published
Pawan Singh
Pawan Singh

BJP expelled Pawan Singh: भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें पवन सिंह काराकाट संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, यहां से एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में अब पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश मुख्यालय प्रभारी द्वारा जारी चिट्ठी में कही गई बड़ी बात

प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा की तरफ से चिट्ठी जारी कर कहा गया, “लोकसभा चुनाव में आप एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है तथा पार्टी अनुशासन के विरूद्ध आपने यह कार्य किया है। अत: आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।”

काराकाट लोकसभा सीट पर हो रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें, भोजपुरी एक्टर पवन सिंह बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर एनडीए से उपेंद्र कुशवाहा चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं महागठबंधन से राजा राम कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं।

लेखक-प्रियंका लाल