400 पार का क्या रहा है राजनीतिक इतिहास.. पढ़ें डिटेल में पूरी खबर !

Published
Former PM of India Rajeev Gandhi

Rajeev Gandhi Record: इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। बीजेपी ने खासकर इस मसले को लेकर खूब जोर शोर से नारा लगाया। पर क्या आपको पता है आखिर पहली बार और अभी तक आखिरी बार 400 पार किस दल ने किया था ? देश में कुल लोकसभा के 543 सीटें हैं जिसमें से 400 सीट जितना कितना मुश्किल है ये आप समझ सकते हैं। तो चलिए आज आपको 400 के पुराने अतीत में लेकर चलते हैं।

क्या रहा है 400 पार का राजनीतिक इतिहास

400 पार का नारा जो इस बार खूब शोर मचा रहा है वो आखिरी पहली बार हुआ कब था ये जानना रोचक है। पहली बार इतने सीटों को पार किया था कांग्रेस पार्टी ने। यह वो दौर था जब कांग्रेस की कमान राजीव गांधी के हाथों में थी। 1984 में जब इंदिरा गांधी की निर्मम हत्या की गयी थी उस समय राजीव गांधी सक्रिय राजनीति में नहीं थे। इंदिरा गांधी के मृत्यु के बाद हुए लोकसभा चुनाव में राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 404 सीटें जीत कर एक नया इतिहास रच दिया था।

कांग्रेस के बाद दूसरी सबसे बड़ी दल तेलगु देसम पार्टी थी जिसे 30 सीटों पर जीत हासिल हुआ था। भारतीय राजनीतिक इतिहास में इतना बड़ा बहुमत किसी भी दल को आज तक नहीं मिला है। राजीव गांधी वाली कांग्रेस का यह रिकॉर्ड आजतक किसी दल ने नहीं तोडा है।

इंदिरा गाँधी के हत्या के बाद राजनीति में आये थे राजीव

राजीव गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे थे जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर पायलट के तौर पर किया था। राजीव गांधी को राजनीति में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं थी लेकिन कहते है कि जब किस्मत में कुछ और लिखा हो तो कोई कुछ नहीं बदल सकता। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद त्वरित राजीव गांधी को सक्रिय राजनीति में आना पड़ा और फिर उन्होंने वो कर दिखाया जो आज तक किसी दल के नेता ने नहीं किया था। राजीव गांधी 404 सीटों के साथ प्रधानमंत्री बनते हैं और फिर 1991 में चुनावी प्रचार के दौरान राजीव गांधी की भी हत्या कर दी जाती है।

लेखक – आयुष राज