आज 7वें चरण का मतदान, प्रधानमंत्री की किस्मत होगी EVM में कैद!

Published
Lok Sabha Election 2024 Phase 7
Lok Sabha Election 2024 Phase 7

Lok Sabha Election 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें यानी अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। 7वें चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में पंजाब की सभी 13 सीटों पर मतदान होगा, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3, चंडीगढ़ की 1 और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होगा।

7वें चरण में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, अभिनेत्री कंगना रणौत और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती की किस्मत दांव पर है।

लेखक-प्रियंका लाल