इंडिगो की चेन्नई-मुंबई फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Published
IndiGo Flight Bomb Threat
IndiGo Flight Bomb Threat

IndiGo Flight Bomb Threat: चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार (1 जून ) को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद से वहां हड़कंप मच गया। फिर मुंबई एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

एयरलाइंस कंपनी ने कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली। मुंबई में उतरने के बाद, प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

‘चल रही है विमान की जांच’

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि, “सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए चुके हैं। अभी विमान की जांच चल रही है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस ले जाया जाएगा.”

लेखक: रंजना कुमारी