जीत के इरादे से उतरेगी अफ्रीकी टीम, नीदरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला आज,

Published

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में आज एक और धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। आज दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला नीदरलैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया था। नीदरलैंड की टीम ने विश्व कप में अक्सर अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है। पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप में नीदरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रनों से हराया था।

दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच जीते हैं

दक्षिण अफ्रीका ने पहले ही मैच में श्रीलंका को हराया था। टी20 में अगर दोनों टीमों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच दो-दो मैच हुए हैं। दोनों टीमों ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। एडम मार्करम की कप्तानी वाली टीम इस बार नीदरलैंड से अपना हिसाब बराबर करने उतरेगी। अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

लेखक – आयुष राज