Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड की फैशन क्विन सोनम कपूर का जन्मदिन आज, 39 की हुई एक्ट्रेस

Published
Sonam Kapoor
Sonam Kapoor

Sonam Kapoor Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशन आएकॉन सोनम कपूर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अनिल कपूर और सुनिता कपूर की लाडली का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम कपूर ने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म सावंरिया से की थी, जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ नजर आईं थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई।

नीरजा फिल्म को मिला नेशनल अवार्ड

इसके बाद सोनम ने फिल्म दिल्ली-6, आयशा, रांझणा, भाग मिल्खा भाग, नीरजा और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ जैसी फिल्मों में काम किया। सोनम कपूर की सबसे खास फिल्म नीरजा रही है, इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।

सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशन क्विन

बता दें कि, सोनम कपूर को बॉलीवुड का फैशन क्विन कहा जाता है। उनका फैशन सेंस हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। कान्य फिल्म फेस्टिवल की बात करें या फिर किसी अन्य रेड कार्पेट की, सोनम अपने अनोखे अंदाज से सभी को चौंका देती हैं। सोनम कपूर ने भारतीय फैशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

सोनम और आनंद अहूजा की शादी रही चर्चित

सोनम कपूर ने 8 मई 2018 को बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। सोनम और आनंद की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद भी किया था। उनकी शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में शामिल है।

लेखक: रंजना कुमारी