नरेंद्र मोदी के साथ 6 पूर्व मुख्यमंत्री लेंगे मंत्री पद की शपथ, जानें इनके बारे में !

Published

PM Modi Cabinate: आज शाम 7 बजकर 15 मिनट पर मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी के साथ कई केन्द्रीय मंत्री भी पद और गोपनियता की शपथ लेंगे। रोचक बात यह है कि इस बार 6 पूर्व मुख्यमंत्री भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इन मंत्रियों में जीतन राम मांझी, सर्वानंद सोनेवाल, शिवराज सिंह चौहान, राजनाथ सिंह, मनोहर लाला खट्टर , और कुमारस्वामी के नाम शामिल हैं।

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह फिर एक बार मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में हिस्सा होंगे। राजनाथ सिंह पहले यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुकें है। राजनाथ सिंह को पिछल मंत्रिमंडल में रखा विभाग दिया गया था और फिर एक बार उनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

जीतन राम मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहली बार केंद्र में मंत्री बनने जा रहे हैं। जीतन राम मांझी पहले विधायक रह चुकें है लेकिन इस बार वो केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हो सकते हैं।

मनोहर लाल खट्टर

मनोहर लाल खट्टर इस बार हरियाणा के करनाल सीट से चुनाव जीता है वो पूर्व में हरियाणा के मुख्यमंत्री रहें है और उनको हरियाणा की राजनीति में बड़ा चेहरा माना जाता है। उनका भी इस बार मंत्री बनना लगभग तय है और उनको बड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है।

सर्वानंद सोनेवाल

असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल इस बार फिर से मोदी कैबिनेट में शामिल होने जा रहें हैं. पिछली बात असम में जीत के बाद सर्वानंद सोनेवाल को बीजेपी ने हटा कर हेमंत विष्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया था फिर बाद में सर्वानंद को मंत्री बनाया गया था।

शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 वर्षों तक मध्य प्रदेश की कमान संभल चुकें हैं और वो पहली बार केंद्र की सियासत में अहम भूमिका निभाने जा रहें है। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान को इस बार बड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है।

कुमारस्वामी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को इस बार एनडीए सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है। बता दें कि कुमारस्वामी पूर्व पीएम देवगौड़ा के बेटे हैं कुमारस्वामी। ये पहली बार केंद्र की सियासत में मंत्री बनने जा रहें हैं।

लेखक – आयुष राज